प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra Mod) कर्नाटक(Karnataka) में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘‘इन्वेस्ट कर्नाटक-2022’’ के उद्घाटन सत्र को बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में 80 से अधिक सत्र होंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित निवेशकों को आकर्षित करना और अगले दशक के लिए विकास एजेंडा स्थापित करना है।

दो नवंबर से चार नवंबर तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में 80 से अधिक सत्र होंगे, जिन्हें विभिन्न वक्ता संबोधित करेंगे। इनमें कुमार मंगलम बिरला, सज्जन जिंदल और विक्रम किर्लोस्कर जैसे उद्योगपति शामिल हैं।
पीएमओ कार्यालय ने कहा….
पीएमओ(PMO) ने कहा कि कार्यक्रम के समानांतर तीन सौ से अधिक कंपनियों के साथ कई व्यावसायिक प्रदर्शनियां और अन्य सत्रों का आयोजन किया जाएगा। देशों के लिए आयोजित सत्र में फ्रांस, जर्मनी(Germany) नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, जापान और ऑस्टेलिया जैसे देश सम्मिलित होंगे।
पीएमओ ने कहा कि इस आयोजन का वैश्विक स्तर कर्नाटक(Karnataka) को दुनिया के सामने अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।


Download Android App
Download iOS App



