राजस्थान के अलवर से सीमा पार पाकिस्तान गई अंजू के खिलाफ उसके पति अरविंद ने भिवाड़ी के फूलबाग थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक अंजू ने बिना तलाक लिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। नसरुल्लाह पर निकाह के लिए उकसाने, फोन पर धमकाने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।
कई धाराओं में केस दर्ज
बता दें कि मामले में पुलिस अधिकारी सुजीत शंकर ने बताया कि इसमें कानून के हिसाब से जो भी कार्रवाई करनी पड़ेगी वह की जाएगी। उन्होंने बताया कि अरविंद ने शुक्रवार रात 9 बजे फूलबाग थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। आईपीसी की धारा 494, 500, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुजीत शंकर ने बताया कि अंजु को पाकिस्तान से भारत लाने के लिए जो भी कार्रवाई करनी पड़ेगी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसियों की भी सहायता ली जाएगी।
भारत से पाकिस्तान गई अंजू की पूरी कहानी
20 जुलाई को अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी। इसके बाद वहां अंजू ने नसरुल्लाल से निकाह कर लिया। इस दौरान अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। दोनों की शादी 2007 में हुई। बता दें कि अंजू के दो बच्चे भी है, शादी के बाद दोनों रोजगार की तलाश में भिवाड़ी आ गए। यहां पर दोनों अलग-अलग प्राइवेट कंपनी में काम करने लगे।


Download Android App
Download iOS App



