जानेंं स्पेस सूट की कीमत, जिसके बिना अंतरिक्ष में कुछ ही पल में हो जाती है मौत?

Summary :

आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी की आम दिखने वाली ये स्पेस सूट की कीमत लाखों-करोड़ो में है। 1974 में नासा ने खुलासा किया कि एक स्पेससूट की कीमत 15-22 मिलियन डॉलर के बीच होती है।

आपने भी कई बार देखा होगा कि हर अंतरिक्ष यात्री आपको एक खास प्रकार के स्पेस सूट में ही नजर आते है। पर आपके दिमाग में कभी ये सवाल आया है कि क्यों हर अंतरिक्ष यात्री यही सूट पहनता है? कुछ और भी तो पहन के जा सकता है। आज के इस खबर में हम आपको आपके सारे सवालो के जबाब देने वाले है। खबर में आगे बढ़ने से पहले हम आपको कुछ ऐसे जानकारी देना चाहते है, जो आपके लिए काफी मह्तवपूर्ण हो सकता है। आपके मन में भी ये सवाल पक्का आता होगा। 
कोई बिना स्पेस सूट चाँद पर जिंदा रह सकता है
इसका उत्तर ना में है क्योकि कोई भी बिना स्पेस सूट के पृथ्वी के बाहर एक पल भी नहीं रह सकता है। वैज्ञानिक के अनुसार चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है। जिसके कारण अगर कोई बिना स्पेस सूट के चंद्रमा पर उतरता है, तो उसके शरीर में कुछ ऐसे बदलाव बड़ी तेजी से होंगे, जिसके कारण उसकी मौत हो जाएगी। 
कोई बिना स्पेस सूट मंगल पर जिंदा रह सकता है
आपको बता दे मंगल ग्रह पर किसी भी तरह का ऑक्सीजन नहीं है। अगर कोई अंतरिक्ष यात्री बिना स्पेससूट के मंगल ग्रह पर चला जाए तो उसका भी मौत जल्द के जल्द हो जाएगी। मंगल ग्रह पर भी ऑक्सीजन नगण्य है, यानी की काफी ही कम मात्रा में। इसी कारण किसी भी शख्स के सब पहले ऑक्सीजन के कमी के कारण वह तुरंत मर जायेगा। 
मरने के बाद मृत शरीर का क्या होगा
तो आपको बता दे कि अगर किसी इंसान की पृथ्वी के बाहर मौत हो जाती है, तो उसके शरीर का  वहां दाह संस्कार नहीं किया जा सकता क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है. अंतरिक्ष यात्री स्वयं ऊर्जा की कमी से जूझते हैं। ऐसे में वे ऊर्जा का इस तरह दुरुपयोग नहीं करेंगे। सबसे अधिक संभावना है कि वे शव को तब तक एक थैले में रखेंगे जब तक उसे पृथ्वी पर वापस नहीं लाया जाता।
स्पेस सूट की कीमत 
आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी की आम दिखने वाली ये स्पेस सूट की कीमत लाखों-करोड़ो में है।  1974 में नासा ने खुलासा किया कि एक स्पेससूट की कीमत 15-22 मिलियन डॉलर के बीच होती है, जो आज लगभग 83-122 मिलियन डॉलर होगी।

Desk Team