National Herald Case: BJP द्वारा लगाई नफरत की आग में जल रहा देश, कांग्रेस बोली- ED को कानूनी तौर पर…

Summary :

कांग्रेस ने रविवार को केंद्र पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस (Congress) ने रविवार को केंद्र (Central Government) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा, जब देश का केयरटेकर हमारी सीमाओं की अखंडता की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफल रहा, तो उसने अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ईडी को भेजा। लेकिन हम अपने देश की सुरक्षा को खतरे में नहीं पड़ने देंगे।
कांग्रेस ED को देगी कानूनी तौर पर टक्कर 
पार्टी ने कहा, भारत भाजपा द्वारा भड़काई गई नफरत के खिलाफ आवाज उठा रहा है। अब ईडी इस आवाज को दबाने आई है। लेकिन नफरत के खिलाफ हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लड़ाई जारी है। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को और सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है। कांग्रेस ने ईडी को राजनीतिक और कानूनी तौर पर भी टक्कर देने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमवार को राहुल गांधी के साथ ईडी कार्यालय जाएंगे।
23 जून को ED के समक्ष पेश होंगे सोनिया और राहुल 
यह निर्णय राज्य प्रभारियों, महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया, जिन्हें जन जागरण अभियान के दूसरे चरण की तैयारी के लिए बुलाया गया, जो महंगाई के खिलाफ एक आंदोलन कार्यक्रम है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन कोविड से संक्रमित होने के कारण उन्होंने और समय मांगा और ईडी ने उन्हें अब 23 जून को बुलाया है। नेशनल हेराल्ड फंड (National Herald Fund) में कथित रूप से हेराफेरी करने के आरोप में गांधी परिवार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Desk Team