National Herald: कांग्रेस पर छाए काले बादल! रणनीति तय करने के लिए वरिष्ठ नेता करेंगे बैठक, सोनिया कल होंगी पेश

Summary :

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ‘नेशनल हेराल्ड’ धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की अगले दौर की पूछताछ से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सोमवार की शाम को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

कांग्रेस (Congress) पार्टी में इन दिनों काले बादल छाए हुए हैं। क्योंकि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  पर नेशनल हैराल्ड (National Herald)  का मामला ईडी (ED) ने दर्जी किया हैं, और उन पर 2,000 करोड़ की संपत्ति को सरकार से छिपाने के मामले में आरोपी माना गया हैं। हालांकि,  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ‘नेशनल हेराल्ड’ (National Herald)  धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अगले दौर की पूछताछ से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सोमवार की शाम को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
कल दोबारा पैश होंगी सोनिया गांधी
मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी मंगलवार को अगले दौरे की पूछताछ के लिए ईडी (ED) के समक्ष पेश होंगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस  (Congress)  महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और सांसदों की बैठक आज शाम पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई है।
कांग्रेस पर……….. ईडी का जोरदार अटैक
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ईडी (ED) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से दो घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, इसके विरोध में पूरे देश में कांग्रेस (Congress) ने शक्ति प्रदर्शन किया और पार्टी के नेताओं ने गिरफ्तारियां दी थीं।

Desk Team