National voter day: PM मोदी ने मतदाताओं से चुनावों में सक्रिय भागीदारी कर लोकतंत्र को मजबूत करने का किया आह्वान

Summary :

आज के दिन 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, जिसे वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) के रूप में मनाया जाता है।

आज के दिन 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, जिसे वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी) के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं से चुनावों में सक्रिय भागीदारी के जरिए लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया।
निर्वाचन आयोग का  स्थापना दिवस 
निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस के मौके पर हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं। इस वर्ष के विषय ‘वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं’ से प्रेरित होकर, हम सभी लोग चुनावों में सक्रिय भागीदारी को और मजबूत करने और अपने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करें। मैं इस क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के प्रयासों की भी सराहना करता हूं।’’

दरअसल, इसका उद्देश्य भारत के नागरिकों को मतदाता के रूप में उनके अधिकारों और दायित्वों से अवगत कराना है। एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए सभी की चुनावी भागीदारी महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस चुनावों को और अधिक समावेशी, सहभागी और मतदाता-हितैषी बनाने के आयोग के प्रयासों को अभिव्यक्त करता है। युवा मतदाता भारतीय लोकतंत्र का भविष्य है।

Desk Team