2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष ने अपनी कमर पूरी तरह से कर ली है। पहले नीतिश कुमार की अगुवाई में पटना में विपक्ष की बैठक हुई, जिसके बाद अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज से संयुक्त विपक्ष की दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार शामिल नहीं होंगे। इससे पहले, पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में पवार शामिल हुए थे
सुप्रिया सुले होंगी बैठक में शामिल
शरद पवार की जगह उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के बैठक में भाग लेने की संभावना है। पवार गुट के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज से शुरू होने वाली विपक्ष की दो दिवसीय बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह सुप्रिया सुले के बैठक में भाग लेने की संभावना है। पवार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एकजुट विपक्ष बनाने के प्रयासों में लगे अग्रणी नेताओं में से एक हैं।
पवार गुट के एक प्रवक्ता ने दी जानकारी
शरद पवार की जगह उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के बैठक में भाग लेने की संभावना है। पवार गुट के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।एनसीपी प्रमुख संयुक्त विपक्ष की बैठक में क्यों भाग नहीं लेंगे, अभी इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। पवार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एकजुट विपक्ष बनाने के प्रयासों में लगे अग्रणी नेताओं में से एक हैं।
विपक्ष की बैठक में 26 दल होंगे शामिल
कांग्रेस द्वारा बेंगलुरु में बुलाई गई बैठक के लिए 25 दलों को आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है। इस बार की बैठक में 10 नए दलों को आमंत्रित किया गया है। बैठक की तैयारियों की निगरानी की जिम्मेदारी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सौंपी गई है।


Download Android App
Download iOS App



