भारत में कोरोना वायरस का कहर फैल चुका है और संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से निपटने के प्रयासों के तहत चीन से करीब साढ़ छह लाख टेस्टिंग किट गुरुवार को दोपहर भारत पहुंच जाएंगी।
सरकारी सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गुआंगझाउ की वोंडफो कंपनी से तीन लाख और झूहाई की लिवत्रोन कंपनी की ढाई लाख रैपिड टेस्टिंग किट तथा शेन्झेन की एमजीआई कंपनी की एक लाख आरएनए एक्सट्रैक्शन किट को कल देर रात कस्टम क्लीयरेंस मिल गयी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह कार्गो विमान से इन कुल साढ़े छह लाख किट की खेप भारत के लिए रवाना हो चुकी है और आज ही यहां पहुंच जाएगी।
कर्नाटक : कोविड-19 से संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या हुई 13
सूत्रों ने बताया कि इन टेस्टिंग किट को भारत ने इनकी निर्माता कंपनियों से खरीदा है। ये चीन की ओर से किसी सहायता का भाग नहीं है। बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास और गुआंगझाउ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इन टेस्टिंग किट को वाणिज्यिक आधार पर प्राप्त करने तथा कस्टम आदि औपचारिकताओं को शीघ्रातिशीघ पूरा करके भारत रवाना करने तक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है।


Download Android App
Download iOS App



