मरीजों में पोस्ट कोविड लक्षणों के इलाज के लिए नई गाइडलाइंस जारी, स्वास्थ्य मंत्री बोले- इससे मिलेगी मदद

Summary :

पोस्ट-कोविड लक्षणों को लेकर आज केंद्र सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इससे मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों में आने वाले कुछ हफ्तों तक कोविड के लक्षण बने रहते हैं, जैसे सांस लेने में दिक्कत और थकान। ये लक्षण उन मरीजों में खासतौर से देखने को मिल रहे हैं जिन्हें कोरोना होने के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इसे पोस्ट-कोविड लक्षण कहा जाता है। इन पोस्ट-कोविड लक्षणों को लेकर आज केंद्र सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इससे मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि लंबी अवधि तक जारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर मार्गदर्शन देने के लिए पोस्ट-कोविड प्रबंधन पर राष्ट्रीय व्यापक गाइडलाइन जारी किया। इससे स्वास्थ्यकर्मियों को पोस्ट-कोविड स्वास्थ्य जटिलताओं के लिए अग्रिम रूप से तैयारी करने और मरीजों को उपयुक्त उपचार देने में मदद मिलेगी।


उन्होंने आगे बताया कि यह भारत में जारी पोस्ट-कोविड प्रबंधन पर राष्ट्रीय व्यापक गाइडलाइन की 7 माड्यूल की पहली श्रृंखला है जो चिकित्सा बिरादरी के लिए व्यापक दिशानिर्देश प्रदान करती है। इसमें स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य से निपटने के लिए एक माड्यूल शामिल है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Desk Team