राहुल गांधी के साथ लंच करने वाले सब्जी विक्रेता का हुआ नया वीडियो वायरल, बीजेपी नेताओं ने दिया बड़ा बयान

Summary :

अविश्वास प्रस्ताव के बाद राहुल गांधी आज फिर चर्चा का विषय बन चुके हैं। हर दिन सांसद राहुल गांधी को लेकर कुछ न कुछ खबरे आ ही जाती है। हाल ही में राहुल गांधी से सम्बंधित एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने आवास में एक व्यक्ति के साथ खाना खाते हुए नज़र आ रहे हैं।

अविश्वास प्रस्ताव के बाद राहुल गांधी आज फिर चर्चा का विषय बन चुके हैं। हर दिन सांसद राहुल गांधी को लेकर कुछ न कुछ खबरे आ ही जाती है।  हाल ही में राहुल गांधी से सम्बंधित एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने आवास में एक व्यक्ति के साथ खाना खाते हुए नज़र आ रहे हैं।  इस वीडियो के बाद से ही लगातार बीजेपी  कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधने का काम कर रही है।  दरअसल राहुल गाँधी  ने सब्जी के विक्रेता रामेश्वर को अपने आवास में खाने पर बुलाया था।  और राहुल गाँधी ने रामेश्वर के साथ कहते वक्त की फोटो भी X  पर शेयर पर की।
अमित मालवीय जमकर बरसे राहुल गांधी  पर 
बढ़ती महंगाई को लेकर वायरल हुए वीडियो की वजह से राहुल गाँधी ने रामेश्वर को अपने आवास पर खाने के लिए बुलाया था।  हाल फिलहाल में मीडिया के साथ दिए गए रामेश्वर के इंटरव्यू  का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  जहां वीडियो के अंदर रामेश्वर ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उन्हें मुफ्त सिलेंडर मिला है। जिसको लेकर अब बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा की ‘रामेश्वर जी को केंद्र सरकार की तरफ से जारी किये गए उज्ज्वला योजना के तहत ही मुफ्त सिलेंडर मिला है। उन्होंने आगे कहा की केजरीवाल सरकार की फ्री बिजली और पानी का दावा पूरी तरह से खोखला निकला। राहुल गाँधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की सांसद राहुल  गांधी ने इनकी गरीबी का अपने राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग किया है  ऐसे ही नहीं गांधी परिवार की चार पुश्तें सत्ता में रहीं हैं।’

Desk Team