नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। 10 राज्यों में PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर जांच एजेंसियों की रेड जारी है। इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों NIA ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज किए थे, जिसमें पीएफआई का लिंक मिला।
एनआईए ने उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में पीएफआई और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए को इन राज्यों में भारी संख्या में पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली है।
BJP ने AAP पर डीडीए की जमीन बेचने का लगाया आरोप, सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग की
खबर है कि जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर एक्शन लिया है। साथ ही मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी एजेंसियों ने शिकंजा कसा है। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।
दिल्ली के शाहीन बाग और गाजीपुर से पीएफआई से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा लखनऊ के इंदिरानगर से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं असम पुलिस ने भी राज्य से पीएफआई से जुड़े 9 लोगों को हिरासत में लिया है।
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23 जगहों पर NIA का एक्शन
इससे पहले 18 सितंबर को NIA ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23 जगहों पर रेड मारी थी। ये छापेमारी भी कराटे प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का ट्रेनिंग कैंप चलाए जाने के मामले में की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



