राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने भारतीय क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों की कथित रूप से अवैध तस्करी करने वाले एक गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश की शीर्ष जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि यह गिरोह असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये छह लोग भारतीय क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध तस्करी में शामिल एक गिरोह का हिस्सा थे।


Download Android App
Download iOS App



