साइंस नहीं… PM मोदी बोल सकते हैं झूठ! कोरोना से हुई मौतों को लेकर राहुल ने साधा केंद्र पर निशाना

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत में कोरोना वायरस से हुई मौतों को लेकर केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत में कोरोना वायरस से हुई मौतों को लेकर केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए हैं। दरअसल शुक्रवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि भारत में कोरोना महामारी के कारण 47 लाख मौतें हुईं। इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने खा कि “साइंस कभी झूठ नहीं बोलता।” राहुल गांधी ने साथ ही मांग करते हुए कहा कि सरकार को उन परिवारों का समर्थन करना चाहिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को इस महामारी काल में खो दिया है और उन्हें अनिवार्य रूप से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया है। 
राहुल ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना 
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि “47 लाख भारतीयों की मौत कोविड महामारी के कारण हुई। 4.8 लाख नहीं, जैसा कि केंद्र सरकार ने दावा किया है। साइंस झूठ नहीं बोलता। पीएम मोदी बोल सकते हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा, “उन परिवारों का सम्मान करें जिन्होंने इस महामारी के कारण अपनों को खोया है। 4 लाख मुआवजे के साथ उनका समर्थन करें।” बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कहा कि 14.9 मिलियन (एक मिलियन = 10 लाख) लोग या तो सीधे कोविड द्वारा मारे गए या स्वास्थ्य प्रणालियों और समाज पर महामारी के प्रभाव के कारण मारे गए। 

केंद्र ने WHO के आंकड़ों पर जताई आपत्ति 
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोविड के कारण 4.7 मिलियन मौतें हुईं, जो आधिकारिक आंकड़ों का 10 गुना और वैश्विक स्तर पर लगभग एक तिहाई कोविड की मौत है। वहीं भारत ने डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों पर सवाल उठाये हैं, भारत की आपत्ति के बाद भी डब्ल्यूएचओ ने पुरानी तकनीक और मॉडलों से बने हुए डाटा को ही सार्वजनिक कर दिया है। इस मामले में केंद्र सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि जो आंकड़े दिखाए जा रहे हैं वह सिर्फ 17 राज्यों के हैं और यह किन राज्यों के हैं यह डब्ल्यूएचओ द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है। इसके साथ ही नीति आयोग ने भी इन आंकड़ों पर सवाल उठाया है। 

एक दिन में कोरोना के साढ़े 3 हजार से ज्यादा मामले, 19 हज़ार के पार हुए एक्टिव केस

Desk Team