अब करना होगा 4 दिन काम और 3 दिन आराम परन्तु सैलरी में इतनी प्रतिशत आएगी कमी !

Summary :

भारत में आशंका जताई जा रही है कि NEW LABOUR CODE जल्द ही लागु किया जा सकता है। आपको बता दें इस कोड को लेकर कवायदे फिर से तेज हो गए है। देखा जाए तो इस कोड को कभी न कभी तो लागु किया ही जाना है, ऐसी आशंका जताई जा रही है।

भारत में आशंका जताई जा रही है कि NEW LABOUR CODE जल्द ही लागु किया जा सकता है। आपको  बता दें इस कोड को लेकर कवायदे फिर से तेज हो गए है। देखा जाए तो इस कोड को कभी न कभी तो लागु किया ही जाना है, ऐसी आशंका जताई जा रही है। परन्तु इस कोड के लागु होने से पहले आप सभी को ये जानना जरुरी है की ये कोड क्या – क्या नए नियम लेकर आएगा। बता दें कंपनियों को जल्द ही अपना वर्किंग स्टाइल बदलना पड़ सकता है, जिसमें कम्पनियां कर्मचारी को केवल 4 दिन ही काम करवा सकती है और साथ में ऐसे कर्मचारी को हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी मिल सकती है। 
कोड के तहत (CTC) का 50 फीसदी या उससे अधिक होनी चाहिए
देखा जाए तो अभी तक ये तय नहीं है कि ये कोड कब तक देश में पेश किया जाएगा लेकिन केंद्र सरकार चाहती है कि सभी राज्य नए लेबर कोड को एक साथ लागू करें। लोगों की पर्सनल लाइफ और काम के बीच में बैलैंस के लिए इस कॉन्सेप्ट को लाया जा रहा है। वहीं दूसरी और देखें तो नए वेज कोड के लागू होने के बाद टेक होम सैलरी यानी जिसे हम इन हैंड सैलरी भी कहते है, खाते में पहले के मुकाबले कम आएगी। सरकार ने नए नियम में प्रावधान किया है कि किसी  भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी उसकी टोटल सैलरी (CTC) का 50 फीसदी या उससे अधिक होनी चाहिए। 

Desk Team