Nuh Violence: ब्रज मंडल यात्रा से पहले हरियाणा के नूंह में इंटरनेट, एसएमएस सेवा 24 घंटे के लिए रोक

Summary :

Nuh Violence: हरियाणा सरकार ने ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह ( Nuh ) जिले में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को एसएमएस भेजने की सेवाओं को 24 घंटे के लिए स्थगित करने का रविवार को आदेश दिया। पिछले साल इस यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह जिले हरियाणा सरकार का बड़ा कदम नूंह में प्रशासन ने इंटनेट सेवा रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम तक रहेगी बाधित सौहार्दपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं  निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों…

Nuh Violence

Nuh Violence: हरियाणा सरकार ने ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह ( Nuh ) जिले में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई लोगों को एसएमएस भेजने की सेवाओं को 24 घंटे के लिए स्थगित करने का रविवार को आदेश दिया। पिछले साल इस यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी।

  • ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले नूंह जिले हरियाणा सरकार का बड़ा कदम
  • नूंह में प्रशासन ने इंटनेट सेवा रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम तक रहेगी बाधित
  • सौहार्दपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं 

निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर हो सकती है विशेष कार्यवाई

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अनुराग रस्तोगी के आदेश के अनुसार, जिले में इंटरनेट सेवा रविवार शाम छह बजे से सोमवार शाम छह बजे तक स्थगित रहेगी। आदेश में कहा गया है, ‘‘.. नूंह जिले में तनाव, गड़बड़ी, आंदोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति तथा सौहार्द बिगाड़ने की आशंका है।’’ यह आदेश व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि जैसे सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से ‘‘गलत सूचना और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए’’ दिया गया है। इस बीच, नूंह पुलिस ने कहा कि यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

क्या हुआ था नूंह में

पिछले साल 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह ( Nuh ) जिले में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को रोकने की कोशिश में दो होमगार्ड की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 15 अन्य घायल हो गए थे। भीड़ ने पथराव किया था और कारों में आग लगा दी थी। उसी रात गुरुग्राम में एक मस्जिद पर भीड़ ने हमला कर दिया था और उसके नायब इमाम की मौत हो गई थी। इस संघर्ष के तत्काल बाद कम से कम पांच लोग मारे गये थे और कई घायल हो गए थे।
Nuh Violence VHP incomplete Brajmandal Yatra Surendra Jain said came to  know why Mewat is called Mini Pakistan | Nuh Violence: अधूरी ब्रजमंडल  यात्रा को पूरा करने पर अड़ी VHP, सुरेंद्र जैन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News