चीन से शुरू हुए और वैश्विक स्तर पर फैल चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप भारत में भी लगातार तेजी से पांव पसर रहा है । तमाम सावधानियों के बावजूद देश में कोरोना का कहर बरकरार है और संक्रमितों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17,000 को पार कर चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार सोमवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17265 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 543 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1553 और मौत के 36 नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 17265 मामलों में 14175 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 2546 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रविवार की तुलना में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में सोमवार को बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है।
कोरोना संकट: देशभर में लॉकडाउन में दी गई छूट, हाईवे पर टोल वसूली शुरू
बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार के तरफ से 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें तमाम हथकंडे अपना रही है। देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में आवाजाही पर बंदिशों के साथ लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



