ओडिशा ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया : राष्ट्रपति कोविंद - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

ओडिशा ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया : राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया है।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ ओडिशा दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। जगन्नाथ, लिंगराज, कोणार्क मंदिरों और अन्य समृद्ध विरासतों की भूमि ओडिशा ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया है। प्रदेश की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि एक अप्रैल, 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था, तब उसे बंगाल-बिहार-ओडिशा के संयुक्त प्रांत से अलग किया गया था। इसकी याद में आज ही के दिन ‘उत्कल दिवस’ मनाया जाता है। पहले राज्य का नाम उड़ीसा था, जिसे 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।