ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार में फिर से मंत्री बनना चाहते हैं? सामने आया बड़ा बयान

Summary :

ओमप्रकाश राजभर का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है आपकी जानकारी के लिए बता देंगे यूपी की सियासत में फेरबदल होता रहता है। जहाँ सुभासपा और बीजेपी के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही है, इसी बीच ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार में मंत्री बनने को लेकर एक बड़ा बयान जारी कर दिया है।

ओमप्रकाश राजभर का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है आपकी जानकारी के लिए बता देंगे यूपी की सियासत में फेरबदल होता रहता है।  जहाँ सुभासपा और बीजेपी के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही है, इसी बीच ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार में मंत्री बनने को लेकर एक बड़ा बयान जारी कर दिया है। 
सुभासपा और बीजेपी  के गठबंधन की चर्चाएं बटोर रही सुर्खियों 
उत्तर प्रदेश में आए दिए सुभासपा और बीजेपी  के गठबंधन की चर्चाएं सुर्खियों में बनी हुई है।हालांकि दोनों ही पार्टियों के ओर से गठबंधन को लेकर अभी तक कोई औपचारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन बुधवार को सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर  ने एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। 
 
विधायक और मिनिस्टर बनना जरूरी नहीं- ओम प्रकाश राजभर
ओम प्रकाश राजभर से फिर से मंत्री बनने पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, “उनके लिए विधायक और मिनिस्टर बनना जरूरी नहीं है।हमारा मकसद जो बाबासाहेब आम्बेडकर, सावित्रीबाई फुले औऱ मान्यवर कांशीराम ने सिखाया है कि गुलामों को उनकी गुलामी का एहसास कराकर बेड़ियों से मुक्त कराना है।कांशीराम ने सिखाया था कि समाज का भला करने के लिए किसी के साथ भी जाया जा सकता है.”
ओम प्रकाश राजभर के ओर से गठबंधन पर कई बार बयान दिया 
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और ओम प्रकाश राजभर के ओर से गठबंधन पर कई बार बयान दिया गया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों ही पार्टियों में गठबंधन होना तय है।बीते दिनों दारा सिंह चौहान की बेटी की शादी में बीजेपी के दिग्गज नेताओं और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ राजभर की तस्वीर सामने आने के बाद अटकलेंऔर तेज हो गई थी।
बहार हाल ओम प्रकाश राजभर का ब्यान राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Desk Team