कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में भी दी दस्तक, कर्नाटक में मिले हैं दो मामले

Summary :

पूरी दुनिया इस समय कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दहशत फैला दी है और अब भारत में भी इस खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मांमले में जानकारी देते हुए कहा कि देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले पाए गए हैं।

पूरी दुनिया इस समय कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दहशत फैला दी है और अब भारत में भी इस खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मांमले में जानकारी देते हुए कहा कि देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले पाए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कर्नाटक में इन दोनों मामलों की पहचान की गई है।
ओमाइक्रोन संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण : लव अग्रवाल
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान अग्रवाल ने कहा, “कोविड -19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के अभी तक कोई गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी ओमाइक्रोन संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं … देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में, कोई गंभीर लक्षण नहीं देखा गया है।” वहीं डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि इस नए वैरिएंट उभरते सबूतों का अध्ययन किया जा रहा है।

संभावित रूप से बेहद संक्रामक और तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन संस्करण को पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। इस वैरिएंट की तीव्रता को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने इसे “चिंता के संस्करण” के रूप में नामित किया गया है।
घबराएं नहीं पर जागरूकता बेहद जरूरी : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि हमें ओमिक्रॉन के नए मामलों के सामने आने पर घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करें और भीड़-भाड़ में जाने से बचें।”
लव अग्रवाल ने कहा, सभी ओमिक्रॉन संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और विदेश दोनों में ऐसे सभी मामलों में कोई गंभीर लक्षण नहीं देखा गया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वायरस को लेकर अध्ययन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा कि दुनिया भर के लगभग 29 देशों ने अब तक ओमिक्रॉन के 373 मामले दर्ज किए हैं। 
मौजूदा कोविड स्थिति पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, अग्रवाल ने कहा कि दुनिया भर में मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। अकेले यूरोप में पिछले एक सप्ताह में 70 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। 

Ujjwal Jain