मनोज मुंतिशिर के बजरंगबली पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर विपक्षी दलों ने BJP और RSS की चुप्पी पर उठाए सवाल

Summary :

फिल्म आदिपुरुष जब से सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है तब से ही कई डायलॉग्स को लेकर ये विवाद में घिर गई है, एक इंटरव्यू के दौरान मुंतशिर ने ये कहा कि बजरंग बली भगवान नहीं हैं,

फिल्म आदिपुरुष जब से सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है तब से ही कई डायलॉग्स को लेकर ये विवाद में घिर गई है, एक इंटरव्यू के दौरान मुंतशिर ने ये कहा कि बजरंग बली भगवान नहीं हैं, वह एक भक्त थे, उनकी भक्ति में शक्ति थी इसलिए हमने उन्हें भगवान बनाया,  जिसको लेकर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर विवाद शुरू हो गया है, अब विपक्षी दलों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इस मुद्दे को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को घेरना शुरू कर दिया है। 
लोगों ने मेकर्स पर लगाए हिंदू भगवान के अपमान करने का आरोप
बता दें कि दर्शकों का आक्रोश इतना ज्यादा है कि लोगों ने बोला यहां फिल्म बच्चों को दिखाने लायक तो बिलकुल नहीं है। उनका कहना है कि मूवी में टपोरी भाषा  का इस्तेमाल किया गया है, तो वहीं कई लोग और संत महाराज इस फिल्म को बैन करने की बात कर रहे है पूरे देशभर में फिल्म को लेकर जगहों- जगहों पर फिल्म के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहे है।
संजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला हमला
मनोज मुंतिशिर के  बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्विटर पर मुंतिशिर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भाजपा के जिन मुख्यमंत्रियों ने अपने आशीर्वाद से आदिपुरुष बनवाई, क्या वो भी मानते है भगवान बजरंग बली भगवान नही हैं? तो क्या भाजपा हनुमान चालीसा भी बैन कर देगी? इस देश को क्या क्या दिन देखना पड़ेगा?

Desk Team