साल में एक बार नहाते हैं ये योग गुरु! आम इंसान ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी सीखने आते हैं खास ‘हॉट योगा’

Summary :

इंग्लैंड के स्ट्वीर्ट गिलक्रिस्ट 60 साल के हो चुके हैं और सालों से अपने देश में लोगों को योगा सिखा रहे हैं। उनके योग को ‘हॉट योगा’कहा जाता है क्योंकि इसमें वो पुरुष से लेकर स्त्रियों तक को काफी इंटिमेट तरीके से छूकर योग सिखाते हैं।

21 जून यानि आज के दिन को हर साल दुनियाभर में इंटरनेशनल योगा डे के रूप में मनाया जाता है। भारत की पहल से योग आज वर्ल्ड में फेमस है और विदेशों में लोग डेली टाइम निकालकर योगा करते हैं। योग करने से ना केवल हमारी बॉडी बल्कि हार्ट भी दुरुस्त रहता है। योगा आज लोगों के जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है जिसके बिना शायद कुछ लोगों का दिन ही शुरू नहीं होता है।
योगा डे पर आज हम आपको इंग्लैंड में रहने वाले एक ऐसे योग गुरु के बारे मे बताने वाले है जो अपने खास योगा के लिए वर्ल्ड फेमस हैं। ये अपने हुनर से अंग्रेजों को भी योग करना सिखाते हैं, दिलचस्प बात ये है कि इनके योगा को लोग हॉट योगा कहते हैं। आम इंसान ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी हॉट योगा सिखने के लिए इनके पास आते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है हॉट योगा सिखाने वाले ये गुरु।
दरअसल, इंग्लैंड के रहने वाल 60 साल के स्ट्वीर्ट गिलक्रिस्ट सालों से अपने देश में लोगों को योगा सिखा रहे हैं। स्ट्वीर्ट को ‘टची-फिली योगा टीचर’ भी कहा जाता है। ‘टची-फिली योगा टीचर’ यानि वो टीचर जो शिष्यों को योग का सबक सिखाने में इतना डूब जाता है कि उनके ऊपर चढ़ जाता है। जी हां भले ही ये बात सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा या फिर हंसी आ रही होगी।
मगर ये सच है। गिलक्रिस्ट कई बार अपने स्टूडेंट्स को सही आसन सिखाने के चलते उनकी बॉडी के अलग-अलग पार्ट्स को छूकर आसान ठीक करते हैं या फिर उनके ऊपर चढ़ भी जाते हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि स्ट्वीर्ट ऐसा महिला और पुरुष दोनों के साथ ही करते हैं। इसे लेकर स्ट्वीर्ट का कहना है कि उनके योगा सिखाने का तरीका ठीक वैसा ही है जैसा मसाज करते वक्त या फिज़ियो करते वक्त लोग करते हैं। इसमें कुछ भी गलत और अश्लील नहीं होता है।
स्ट्वीर्ट गिलक्रिस्ट की योगा क्लास का हिस्सा आम लोग ही नहीं, सेलिब्रिटी भी बनते हैं। ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम्स की साली पीपा मिडलटन से लेकर एक्ट्रेस केट मॉस और वुडी हैरलसन तक उनके शिष्य रह चुके हैं। साल 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्वीर्ट एक सेशन के लिए 16 पाउंड यानी 1600 रुपये तक चार्ज करते हैं जो बेहद कम है। उनका मानना है कि वो ये पैसों के लिए नहीं करते, बल्कि लोगों को योग की जानकारी देने के लिए करते हैं।
स्ट्वीर्ट गिलक्रिस्ट को लेकर एक हैरान करने वाली बात ये भी है कि वो साल में सिर्फ एक बार ही नहाते है और वो भी सिर्फ समुद्र में जाकर। इसके अलावा वो कभी नहीं नहाते हैं। उनके शरीर से लेकर उनके बाल और दाढ़ी से भी बदबू आती है मगर वो उसे भी कभी नहीं धोते। उनका मानना है कि उनकी महक ऐसी होती है कि कि लोग उनसे योग सीखने के लिए खिंचे चले आते हैं।

Desk Team