Yes Bank मामले में ओवैसी ने पुछा सवाल- क्या हमारी बचत बैंकों में सुरक्षित ?

Summary :

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा येस बैंक पर पाबंदी लगाए जाने के बाद एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा है कि क्या बैंकों में हमारी बचत सुरक्षित है?

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा येस बैंक पर पाबंदी लगाए जाने के बाद इस बैंक के जमाकर्ताओं का संकट बढ़ गया है। येस बैंक के ग्राहकों की मुसीबत और बढ़ गई जब उन्हें इंटरनेट बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से धन स्थानांतरित करने में भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इस बीच एआईएमआईएम ( AIMIM ) पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा है कि क्या बैंकों में हमारी बचत सुरक्षित है?

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा “पहले आईएलएफएस और दीवान जैसे गैर बैंक थे जो गिरती अर्थव्यवस्था के वजन के नीचे दब गए थे।  फिर अमीर राज्य महाराष्ट्र में एक बड़ा सहकारी बैंक पीएमसी बैंक इस दौर विफल रहा और अब असफल होने वाले पहले वाणिज्यिक बैंक हैं यस बैंक। क्या हमारी बचत बैंकों में  सुरक्षित है?”

BJP विधायक ने ताहिर हुसैन को बताया आतंकवादी, कहा- सार्वजानिक तौर पर मार देनी चाहिए गोली

बता दें रिजर्व बैंक ने गुरुवार को सरकार से विचार-विमर्श करने के बाद येस बैंक पर रोक लगायी और उसके निदेशक मंडल को भी भंग कर दिया है। सरकार ने निजी क्षेत्र के येस बैंक पर 30 दिन की अस्थायी रोक लगाते हुए इस दौरान खाताधारकों के लिए निकासी की सीमा 50 हजार रुपये तय कर दी है। बैंक के इस नियम के बाद से हर खाताधारक यह सोचकर परेशान हैं कि कहीं उनका पैसा डूब न जाए।

Desk Team