महाकाल एक्सप्रेस में शिव मंदिर पर ओवैसी ने पीएम को घेरा, ट्वीट की संविधान की प्रस्तावना

Summary :

काशी महाकाल एक्सप्रेस के ऊपर सवाल उठने शुरू हो गए है और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पर पहुंचे थे। यहां प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 1200 करोड़ रुपये से अधिक की 40 विकास परियोजाओं की सौगात दी। इसके अलावा पीएम मोदी  ने तीन ज्योर्तिलिंग और धार्मिक स्थल को जोड़ने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 
वाराणसी से इंदौर के लिए चलने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस शिव भक्तों के लिए खास तोहफा है और जानकारी के मुताबिक़ इस ट्रेन में एक सीट भगवान शिव के लिए सुरक्षित की गयी है। साथ ही इस ट्रेन में एक छोटा शिव मंदिर भी बनाया गया है। 
अब काशी महाकाल एक्सप्रेस के ऊपर सवाल उठने शुरू हो गए है और  AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। ओवैसी ने संविधान की प्रस्तावना ट्वीट करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया है। 
असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट के पीछे आशय ये है कि संविधान की प्रस्तावना पर सभी धर्मों के साथ एक समान, सभी लोगों के साथ एक समान व्यवहार करने के बारे में लिखा गया है। 

Ujjwal Jain