PAK vs WI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से सीरीज जीत ली है। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान ने जिस अंदाज़ में बाज़ी मारी, उसने ना सिर्फ सीरीज पर कब्जा जमाया बल्कि यह भी साबित कर दिया कि वो सीमित ओवरों की क्रिकेट में कितनी मजबूत दावेदार है। तीसरे T20 मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। खास बात यह रही कि पाकिस्तान की पारी में पहला विकेट 16वें ओवर में गिरा, यानी शुरुआती 15 ओवर तक वेस्टइंडीज गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए। पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
Farhan-Ayub की दमदार ओपनिंग
सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों में 74 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 3 चौके शामिल थे। उनके साथ सैम अयूब ने भी 49 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके देखने को मिले। इन दोनों की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी कर विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया। पाकिस्तान ने पावरप्ले में बिना विकेट के 47 रन जोड़े, मिडिल ओवर्स में 89 और डेथ ओवर्स में 59 रन बनाए। हालांकि, आखिरी के ओवरों में पाकिस्तान को 4 विकेट का नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन तब तक स्कोरबोर्ड पर सम्मानजनक स्कोर टंग चुका था। पारी के दौरान पाकिस्तान ने 11 छक्के और 7 चौके लगाए, जबकि कुल 28% गेंदें डॉट खेलीं।
Westendies की धीमी शुरुआत और नाकामी
190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। कुछ हद तक अथांजे और रदरफोर्ड ने तेज अर्धशतक जड़कर उम्मीद जगाई, लेकिन बाकी बल्लेबाजों की नाकामी ने टीम को मैच से दूर कर दिया। वेस्टइंडीज की ओर से 38% गेंदें डॉट रहीं। जो कि पाकिस्तान के मुकाबले 10% ज्यादा थी। छक्कों की बात करें तो वेस्टइंडीज ने केवल 5 छक्के लगाए, जो पाकिस्तान से आधे रहे। आखिरकार, वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर केवल 176 रन ही बना सकी और मुकाबला 13 रन से हार गई। इस मुकाबले में साहिबजादा फरहान को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सीरीज में कुल 7 विकेट चटकाने वाले मोहम्मद नवाज को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया। बल्लेबाजी में सैम अयूब सबसे आगे रहे। इंजरी से वापसी कर रहे इस युवा बल्लेबाज ने सीरीज में सबसे ज्यादा 130 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वो पूरी सीरीज में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज बने।
Read Also: भारत के खिलाफ Joe Root ने रच दिया इतिहास


Download Android App
Download iOS App





