तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी ने मंगलवार को यहां अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कषगम (एएमएमके) अध्यक्ष टी टी वी दिनाकरण के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि असंतुष्टों को पार्टी में फिर से शामिल होने के अन्नाद्रमुक का खुला निमंत्रण दर्शाता है कि वह एएमएमके की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है।
पलानीस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता या पदाधिकारी कभी डरे नहीं हैं। कुछ धोखेबाजों ने अन्नाद्रमुक को तोड़ने और सरकार गिराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रलोभन दिया था।
J&K : त्राल में सुरक्षाबलों ने एक स्नाइपर सहित जैश के 2 आतंकियों को किया ढेर
विश्वासघातियों के बहकावे के कारण कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ दी थी। इस वजह से हमने उन्हें फिर से पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
उन्होंने कहा, ‘हमने दिनाकरण को अन्नाद्रमुक में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया है क्योंकि वह पार्टी के सदस्य भी नहीं हैं।’


Download Android App
Download iOS App



