J&K : त्राल में सुरक्षाबलों ने एक स्नाइपर सहित जैश के 2 आतंकियों को किया ढेर

Summary :

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने जैश के 2 आतंकियों को मार गिराया। इसमें 1 आतंकी स्नाइपर बताया जा राह है। जिसने बीते दिनों

दक्षिण कश्मीर में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने कम से कम दो आतंकवादियों को ढेर करने के बाद जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल को निष्क्रिय कर दिया। मुठभेड़ के बाद एम-4 कार्बाइन भी बरामद की गयी जिनका सुरक्षा बलों पर किए जाने वाले स्नाइपर हमलों में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले में त्राल के चंकेतार गांव में दिनभर चली मुठभेड़ के बाद दो शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मलबे में से एक और शव के बरामद होने की संभावना है।

PAK की नापाक साजिश : जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों द्वारा स्नाइपर हमले सुरक्षा एजेंसियों के लिए बना नया सिर दर्द

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के साथ ही मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री से आतंकवादियों के जेईएम से संबंध होने की बात सामने आई है।

मारे गए आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर मारे गए आतंकवादियों में से एक के जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का रिश्तेदार होने की खबरें हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एम-4 कार्बाइन राइफल भी बरामद की है, जिसके सुरक्षा बलों पर किए जाने वाले स्नाइपर हमलों में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है।

पिछले सप्ताह, त्राल इलाके में सेना का एक जवान और सीमा सुरक्षा बल का एक कर्मी स्नाइपर हमले में मारे गए थे।

Desk Team