यात्रीगण ध्यान दे : IRCTC में चल रही टिकट बुकिंग समस्या का हुआ समाधान

Summary :

देश भर में दिन -रात दौड़ती भारतीय रेल निरंतर अपनी सेवा देती रहती है। ऐसे में भारतीय रेल की टिकट बुकिंग की वेबसाइट का अचानक से ठप हो जाना देश भर के रेल यात्रियों के लिए परेशानी की बात है।

देश भर में दिन -रात दौड़ती भारतीय रेल निरंतर अपनी सेवा देती रहती है। ऐसे में भारतीय रेल की टिकट बुकिंग की वेबसाइट का अचानक से ठप हो जाना देश भर के रेल यात्रियों के लिए परेशानी की बात है।  अफसोफ होता देश में किसी भी प्रकार का खेल  को  लाइव  करोड़ो लोग एक साथ देख सकते है।   लेकिन जिसमे अधिकतर महज  टिकट की बुकिंग होती है वो  वेबसाइट अचानक बंद हो जाती है।  कारण चाहे जो भी रहा हो ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना तो करना पड़ा।  हालंकि रेलवे की वेबसाइट पुनः सुचारु रूप से शुरू हो गई है और इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।   
जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा

तकनीकी खराबी के चलते  इंडियन रेलवे कैटेरिंग और टूरिज्‍म कॉपोरेशन वेबसाइट और ऐप से टिकट बुकिंग करने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे में समस्या का  समाधान कर दिया गया है। अब यात्री IRCTC मोबाइल ऐप और वेबसाइट से टिकट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।  रेलवे ने ये जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की।  
असुविधा के लिए गहरा खेद
आईआरसीटीसी ने बताया कि बुकिंग की समस्या अब सुलझ गई https://irctc.co.in/nget/train-search और रेल कनेक्ट ऐप अभी काम कर रहा है। हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है। ऐसे में जिन यात्रियों को सफर के लिए टिकट की बुकिंग करनी है, वे अब ऐप और वेबसाइट का उपयोग करके फिर से बुकिंग कर सकते हैं. यात्रियों की हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है. दोपहर करीब 2.15 बजे रेलवे ने प्रोब्‍लम को सॉल्व करने के बारे में जानकारी दी. 

Desk Team