देश में पिछले कुछ दिनों से महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को लगातार तगड़ा झटका लग रहा है। ऐसे में कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा। प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की एक भी नीति मध्यम वर्ग और गरीबों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं बनाई गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को अपने रोजाना खर्च के लिए लोन लेना पड़ सकता है।
प्रियंका ने ट्वीट कर साधा निशाना
आपकी पाई-पाई जोड़कर बनाई गई मेहनत की कमाई पर महंगाई की मार हैभाजपा सरकार की एक भी आर्थिक नीति ऐसी नहीं हैः जिससे मिडिल क्लास, गरीब तबके की आमदनी ज्यादा हो सके व खर्च कममिडिल क्लास व गरीब तबके के लोगों को ये डर सता रहा है कि कहीं उनको डेली का खर्च चलाने के लिए कर्ज न लेना पड़े pic.twitter.com/WCnjRBwLng— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 18, 2022
प्रियंका गांधी ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, ‘बीजेपी सरकार की एक भी आर्थिक नीति नहीं है जो मध्यम वर्ग, गरीब वर्ग की आय बढ़ा सके और उनका खर्च कम कर सके।’ उन्होंने कहा, ‘मध्यम वर्ग के लोगों और गरीबों को डर है कि उन्हें अपने दैनिक खर्चों के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।’
राहुल ने भी केंद्र को घेरा
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि भारत में पेट्रोल की कीमतें, बेरोजगारी और सांप्रदायिक हिंसा का ग्राफ श्रीलंका जैसा दिखता है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ग्राफ शेयर किया है। जिसमें एक तरफ भारत लिखा है तो दूसरी ओर श्रीलंका।
अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने पेट्रोल की कीमतों, बेरोजगारी और सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सरकार पर विफलताओं, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को छिपाने के लिए अन्य मुद्दों को लाकर लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



