दिल्ली चुनाव में आप पार्टी ने हैट्रिक लगाई। बता दे कि साधारण लिबास, छोटा कद और सपाट बोलचाल वाले अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने फिर जनाधार दिया है। अभी केजरीवाल को आप पार्टी बनाए पूरा दशक भी नहीं बीता है कि उन्हें तीसरी बार दिल्ली के चीफ मिनिस्टर की कुर्सी मिल गई है।
अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी 62 सीट पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सिर्फ 8 सीटों पर अटकी हुई है. अभी तक के रुझानों से साफ है कि अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
वही चिराग पासवान ने कहा कि आज के दिल्ली के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि जनता काम के आधार पर इनाम देती है। जिस प्रकार लोकसभा में नरेंद्र मोदी जी के काम पर वोट मिला उसी प्रकार आज अरविंद केजरीवाल जी को भी उनके काम के आधार पर जनता का आशीर्वाद मिला। आज के जीत की ढेर सारी शुभकामनाएं ।


Download Android App
Download iOS App



