डीजल और पेट्रोल की कीमतों में पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा की गई कटौती से मिली राहत अब क्षीण पड़ती नजर आ रही है। सरकार ने तेल के दाम पर ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती की लेकिन इस कटौती के बाद से अब तक दिल्ली में डीजल दो रुपये 20 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 75.19 रुपये प्रति लीटर हो गया।
वहीं, पेट्रोल के दाम में भी एक रुपये 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 82.66 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में भी पेट्रोल का दाम 84.48 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 77.04 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है। मुंबई में भी शनि वार को पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई और देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 88.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, डीजल 78.82 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल 85.92 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा जबकि डीजल 79.51 रुपये प्रति लीटर हो गया।
सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के नाम पर लोगों की आंखों में धूल झोंका : कांग्रेस
वही, कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंका है। कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी जनता की आँखों में धूल झोंकने का मोदी सरकार का नायाब नमूना है।”
उन्होंने कहा, ”पहले डीज़ल में 2.5 रुपये कम किये। फिर चोर दरवाज़े से 9वें दिन ही 2.24 रुपये बढ़ा दिए।” सुरजेवाला ने कहा, ”मोदी जी, आपकी तेल की कटौती का दिखावा, निकला सिर्फ़ बहकावा। ‘ब्लॉगर बाबू’ वित्त मंत्री जी, इस चमत्कार पर कोई ब्लॉग?”
जनता की आँखों में धूल झोंकने का मोदी सरकार का नायाब नमूना!
पहले डीज़ल में ₹2.5 किये कम,
फिर चोर दरवाज़े से 9वें दिन ही,
बढ़ाये ₹2.24!मोदी जी,
आपकी तेल की कटौती का दिखावा,
निकला सिर्फ़ बहकावा!‘ब्लॉगर बाबू’ वित्त मंत्री जी,
इस चमत्कार पर कोई ब्लॉग? https://t.co/S2lSSiMOzi— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 13, 2018


Download Android App
Download iOS App



