राहुल गांधी को सेना की वर्दी में सैल्यूट करते ‘कमांडो’ की तस्वीर वायरल, मचा बवाल

Summary :

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. तस्वीर में सेना की वर्दी में एक ‘कमांडो’ उन्हें सैल्यूट करते हुए नजर आ रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा’  के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सेना की वर्दी और पदकों में सैल्यूट करते एक ‘कमांडो’ की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। इस तस्वीर को लेकर सेना के पूर्व अफसर सहित कई ट्विटर यूजर्स ने घोर आलोचना की है। लोगों का कहना है कि किसी भी सैनिक को इस तरह से वर्दी में राजनीतिक समारोह का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। वर्दी पर लगे नेम टैग से शख्स की पहचान जतेंदर सिंह के रूप में हुई है। 
कर्नल रोहित देव ने किया ट्वीट 
सेना में अपनी सेवाएं दे चुके कर्नल रोहित देव ने ट्वीट किया है, ‘सशस्त्र बलों का चित्रण करते हुए वर्दी को विदूषक की तरह सजाना और सुस्ती में सलामी देना…ये बेहद परेशान करने वाला ट्रेंड है।’ उन्होंने अपने पोस्ट में इंडियन आर्मी को टैग करते हुए लिखा है, ‘कृपया इसकी जांच कर पुष्टि करें कि क्या वह एक वयोवृद्ध है या सेवा में है या महज एक ढोंग है।’ उन्होंने आगे लिखा है, अगर वह सर्विस में है, तो स्पष्टीकरण और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत है।’ 

राहुल गांधी की वायरल तस्वीर 
कर्नल राहुल देव की पोस्ट को अब तक 5।28 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 9 हजार से अधिक लाइक्स और 2400 से अधिक रिट्वीट मिल चुके हैं। अब इस तस्वीर को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।कुछ यूजर्स ने सवाल किया है कि सिख को छोड़कर क्या सेना में रहते कोई सैनिक अपनी दाढ़ी रख सकता है? वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, शख्स का पेट बताता है कि वह कमांडो तो हो नहीं सकता। मुझे यकीन है कि असली कमांडोज इस शख्स को देखकर गुस्से में होंगे। वहीं, कुछ यूजर्स एफआईआर दर्ज करने की भी मांग कर रहे हैं।

Desk Team