दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्था वाले देशों के संगठन जी-20 ने कोरोना वायरस (कोविड 19) महामारी के दौरान कृषि उत्पाद, दवा और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति बनायें की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय आभासी बैठक में भाग लेते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दवाओं के लिए सस्ती पहुंच को बढ़ाने और राष्ट्रीय सीमाओं के पार स्वास्थ्य पेशेवरों की आसान आवाजाही को सुविधाजनक बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने दुनिया के साथ एकजुटता व्यक्त की और सभी सीमावर्ती स्वास्थ्य पेशेवरों, स्वच्छता कर्मचारियों और महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक सेवाओं में शामिल सभी लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। बैठक में मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कई चुनौतियों के बावजूद, भारत दुनिया भर के लगभग 190 देशों के लिए प्रभावी और उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा और फार्मा उत्पादों का एक भरोसेमंद और किफायती स्रोत रहा है।
बैठक में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए कृषि उत्पाद, चिकित्सा उपकरण और दवाओं की आपूर्ति पर सहमति व्यक्त की गई। सभी देशों के मंत्रियों ने कोरोना महामारी के दौरान और इसके बाद अर्थव्यवस्था की मजबूती बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया कि कोरोना महामारी मानवता के लिए एक बड़ा संकट है इसका सामना करने के लिए सभी देशों को एकजुट हो जाना चाहिए


Download Android App
Download iOS App



