सौराष्ट्र तमिल संगमम की ओर से जारी एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘ऐतिहासिक एसटीएस संगमम् शुरू हो रहा है, सभी प्रतिभागियों को मेरी शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सौराष्ट्र तमिल संगमम के प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि इस आयोजन के जरिए सांस्कृतिक संबंधों और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा मिलेगा। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र और तमिलनाडु के बीच का संबंध बहुत पुराना और मजबूत है। कामना है कि यह संगमम् सांस्कृतिक संबंधों और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा दे।’’

तमिल संगमम्’ का आयोजन कर रही है
हाल ही में बनारस में संपन्न हुए ‘काशी तमिल संगमम्’ की भांति केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के आधार पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत ‘सौराष्ट्र तमिल संगमम्’ का आयोजन कर रही है। आयोजन की विशेष वेबसाइट के अनुसार, ‘सौराष्ट्र तमिल संगमम्’ विभिन्न क्षेत्रों और तबके के लोगों को आपस में जोड़ने और आपसी संबंधों को बेहतर बनाने का विशिष्ट आयोजन है।
कार्य की सराहना की
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने नगालैंड के तुएनसांग में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये गये कार्य की सराहना की। नगालैंड विधानसभा के सदस्य जैकब जीमोमी के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बढ़िया! हमने पूरे भारत में स्वच्छता के लिये जबरदस्त उत्साह देखा है, जिसके आधार पर स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न सेक्टरों में होने वाले लाभ स्पष्ट नजर आते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



