केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सभी बाधाओं को दूर कर पूर्वोत्तर को शांति और विकास के रास्ते पर ले गए हैं। शाह ने कहा कि असम की जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई है क्योंकि ”उन्होंने महसूस किया है कि राज्य में ‘आतंकवाद’ (उग्रवाद) और ‘आंदोलन’ के लिए कोई जगह नहीं है।”
केंद्रीय गृह मंत्री ने यहां दो परियोजनाओं की शुरूआत करने के बाद कहा “क्षेत्र में शांति और प्रगति में बाधा डालने वाली अड़चनों को हटा दिया गया है। पांच साल से अधिक समय पहले शुरू हुई विकास की यात्रा को तेज किया जाना चाहिए। ” शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा पूर्वोत्तर क्षेत्र को प्राथमिकता दी है, और हाल में पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित इस क्षेत्र से पांच नेताओं को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है।


Download Android App
Download iOS App



