भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के जन्मदिन पर PM मोदी और योगी ने दी बधाई

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को बुधवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी को बुधवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाइयां। अपनी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है। कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’मुरली मनोहर जोशी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह वर्तमान में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी को आज उनके जन्मदिन की बधाई भी दी।
योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकप्रिय जननेता, राम मंदिर आंदोलन में अतुल्य योगदान देने वाले भाजपा परिवार के कर्तव्यनिष्ठ सदस्य, उ.प्र। के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। आदरणीय बाबू जी को उनके दृढ़ निर्णयों तथा शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।’’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन पिछले वर्ष अगस्त में हुआ था। आज उनका 90वां जन्मदिन है।

इस दौरान योगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की बधाई दी। योगी ने अपने संदेश में कहा, ‘‘लोकतांत्रिक मूल्यों की श्रेष्ठ अभिव्यक्ति, राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, हम सभी के मार्गदर्शक आदरणीय श्री मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना है।

Desk Team