चीन के बाद कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक फैसला लिया है कि वह होली के किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘दुनिया भर में विशेषज्ञों की सलाह है कि नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिये सामूहिक कार्यक्रमों को कम करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये इस वर्ष मैंने किसी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया है।’’ मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 नोवेल कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी का जायजा लिया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोविड-19 नोवेल कोरोना वायरस के मद्देनजर तैयारी की गहन समीक्षा की। भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर तुरंत चिकित्सा प्रदान करने तक की समस्त गतिविधियों के लिए विभिन्न मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



