अक्सर लोग अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कुछ खास तरह के उपाए करते हैं। बुध ग्रह को बुधवार का दिन समर्पित किया गया है। मान्यता है कि जिंदगी भर आपको फल इस दिन किए गए उपाए देते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि जिंदगी में समृद्धि कौन से उपाए लेकर आते हैं। ये हैं बुधवार के दिन के खास उपाए-

गणेशजी की पूजा

गणेश जी की पूजा बुधवार के दिन करनी चाहिए। गणेश भगवान को दूर्वा की 11 या 21 गांठ बुधवार के दिन मंदिर में जाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति आपकी जिंदगी में होगी।
दान करें मूंग की दाल का

मान्यता है कि मूंग की दाल का दान बुधवार के दिन करने से कष्ट दूर होते हैं। मूंग की दाल किसी गरीब या जरूरतमंद को दान में दें। यह उपाए करने से आपके सारे दूख खत्म हो जाएंगे।
मोदक का प्रसाद गणेश भगवान को चढ़ाएं

गणेश भगवान को बुधवार के दिन वो लोग मोदक का प्रसाद चढ़ाएं जिनकी कुंडली में बुध ग्रह दोष है। ऐसा करने से उनकी कुंडली से बुध ग्रह का दोष खत्म हो जाएगा।
हरी खास या रोटी गाय को खिलाएं

हिंदू धर्म में गाय की पूजा की जाती है। हरी खास गाय को बुधवार के दिन खिलाने से व्यक्ति के ऊपर सारे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। अगर आप गाय को हरी खास नहीं खिला पाते तो सुबह की पहली रोटी उन्हें खिला दें।
सिंदूर चढ़ाएं गणेश भगवान को

गणेश भगवान को सिंदूर बुधवार के दिन चढ़ाने से लाभ की प्राप्ति होती है। यह उपाए करने से आपके जीवन की सारी समस्याएं दूर होंगी और मनचाही मुरादें पूरी हो जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



