आदित्य-एल1 के सफलता पूर्वक प्रक्षेपण पर PM MODI ने दी बधाई

Summary :

इसरो अंतरिक्ष विज्ञानं में दिन – प्रतिदिन नए कीर्तिमान गढ़ रहा है , भारत ने चंद्रयान 3 मिशन सफल होने के बाद अब इसरो सूर्य की ओर बढ़ रहा है।

इसरो अंतरिक्ष विज्ञानं में दिन – प्रतिदिन नए कीर्तिमान गढ़ रहा है , भारत ने चंद्रयान 3 मिशन सफल होने के बाद अब इसरो सूर्य की ओर बढ़ रहा है। मतलब चंदा मामा  के बाद अब सूरज चाचू को जानने के इसरो ने सूर्य मिशन आदित्य एल 1 श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जो अब सफल रूप से ऑर्बिट में पहुंच गया है।  यह क्षण हर भारतीय के लिए गर्व का है और विश्व विज्ञानं को भारत की ओर से बड़ी साबित होगी।  
भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा को जारी रखा
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 के सफलता पूर्वक प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिको और इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कीचंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा को जारी रखा है।   
प्रधानमंत्री  मोदी ने ट्वीट किया

 “संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।  

Desk Team