Shubho Nabo Barsho!
Best wishes on Poila Boishakh. pic.twitter.com/Nfle3Erb9Z
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2022
विशु के विशेष अवसर पर दी सभी को बधाई
बैशाख महीने का पहला दिन बांग्ला समुदाय के लिए खासा महत्व रखता है। वह इस दिन को ‘पोइला बोइशाख’ यानी नव वर्ष के रूप में धूमधाम से मनाता है। पीएम ने केरल में मनाए जाने वाले विशु के अवसर पर देशभर में रह रहे मलयाली भाषी लोगों को बधाई दी। उन्होंने इन लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, विशु के विशेष अवसर पर आप सभी को बधाई, खासकर दुनियाभर में रह रहे मलयाली भाषी लोगों को। मैं कामना करता हूं कि यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
Greetings on Vishu! pic.twitter.com/ymI3oIFQWn
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2022
ईसा मसीह के आदर्श लोगों का मार्गदर्शन करते हैं : मोदी
इसके अलावा पीएम ने गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह को याद किया। उन्होंने कहा कि, सेवा और भाईचारे के ईसा मसीह के आदर्श लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। मोदी ने ट्वीट किया, आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के साहस और बलिदान को याद करते हैं। सेवा और भाईचारे के उनके आदर्श कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए पवित्र दिन है। माना जाता है इसी दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। इस दिन को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और इस्टर फ्राइडे भी कहा जाता है।


Download Android App
Download iOS App



