फिल्मी दुनिया में कई बार निभाय गए रोल इतनी जिवंत लगते है कि वह एक्टर्स के लिए परेशानी बन जाते है। न सिर्फ फिल्मे बल्कि छोटे परदे पर भी कई एक्टर्स के निभाए गए रोल दर्शको के दिलो में अलग ही जगह बना जाते है है। ख़ास तौर पर विलन के रोल कि बात करे तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे आइकोनिक किरदार रहे है जिन्हे आज भी दर्शक नापसंद करते है।

एक परदे पर निभाया गया अच्छा किरदार दर्शको से जितना प्यार दिलाता है, उतनी ही नफरत मिलती है नकारात्मक रोल करने पर। फिल्मो का गब्बर सिंह हो या टीवी कि दुनिया कि कोमोलिका दर्शको ने दोनों को ही फूटी आँख पसंद नहीं किया था। कई बार तो दर्शक इन किरदारों को इतना असल मान बैठते है कि सीरियल कि दुनिया से निकल कर भी उन्हें उन किरदार को करने वाले बुरे ही लगते है।

ऐसा ही कुछ हुआ है अनुपमा सीरियल के वनराज का किरदार करने वाले सुधांशु पांडेय के साथ। इन दिनों अनुपमा टीवी कि दुनिया का सबसे ज्यादा चाहता और पसंद किया जाने वाला शो है। शो में आने वाला एक एक चरित्र अपने आप में अच्छी खासी दर्शको की संख्या रखता है। ख़ास तौर पर मैन लीड में नज़र आने वाली अनुपमा यानि रुपाली गांगुली और वनराज यानी सुधांशु पांडेय।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सुधांशु ने बताया की अनुपमा सीरियल में वनराज के उनके किरदार को रोल काफी नापसंद कर रहे है। इतना की लोग उन्हें गालिया तक देते है। लोग उन्हें उनका सीरियल में अनुपमा के साथ किये गए बर्ताव को लेकर सुनते है और काफी बुरा भला बोलते है।

आपको बता दे की सुधांशु ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी उन्होंने करीब 40 से भी अधिक फिल्मो में काम किया है और टीवी पर अनुपमा से अपने करियर को एक बार फिर शुरू किया। अनुपमा में निभाए गए अपने किरदार को लेकर मिल रहे हेट कमैंट्स के लिए वह कहते है की ” मुझे वनराज का किरदार करने की वजह से गालिया मैसेज और ईमेल और इंस्टा पर आती रहती है। लोग ट्रोल करते है।

इंसान इतनी नफरत देखकर डिस्टर्ब हो जाता है लेकिन ये सिर्फ नज़रिये की बात है। मैन इन कमैंट्स के बारे में पॉजिटिव में सोचता हूँ की लोग कितना इस किरदार से जुड़े हुए है की वह इतना नफरत कर रहे है वनराज के किरदार को। “

उन्होंने अनुवामा के दूसरे भाग में अपने किरदार पर बात करते हुए बताया की वह इस नए शो में बिलकुल अलग होंगे और मेरा किरदार वनराज से बिलकुल ही अलग होगा।


Download Android App
Download iOS App



