PM मोदी को पसंद आया कानून मंत्री किरन रिजिजू का डांस, खुद शेयर किया वीडियो

Summary :

देश के कानून मंत्री किरण रिजिजू का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रिजिजू लोक गीत पर शानदार डांस कर रहे हैं।

देश के कानून मंत्री किरण रिजिजू का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रिजिजू लोक गीत पर शानदार डांस कर रहे हैं।  उनका वो डांस देख सभी हैरान रह गए हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है।आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश के एक गांव में ग्रामीणों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के इस पारंपरिक डांस वीडियो को देखकर पीएम मोदी ने खुद इसे शेयर किया और इसकी सराहना की है। यह वीडियो अरुणाचल प्रदेश का है और स्थानीय लोगों के साथ किरेन रिजिजू इसमें नजर आ रहे हैं। 
जानकारी के लिए बता दें कि किरण रिजिजू का ये वीडियो सुंदर काजलंग गांव का है जहां पर वे विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंचे थे।  वहां पर उन्होंने लोगों संग लोक गीत पर कुछ इस अंदाज में डांस किया जो अब ट्रेंड कर गया है।  किरण रिजिजू ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने डांस के पीछे की कहानी बताई है। उन्होंने लिखा है कि ये सुंदर काजलंग गांव का नजारा है।  मैं वहां पर विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंचा था।  ‘Sajolang’ लोगों का ये ट्रेडिशनल मनोरंजन करने का स्टाइल है।  इस तरह के डांस भी अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय के लिए काफी मायने रखते हैं। 

इसी वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने किरेन रिजिजू को ‘डिसेंट डांसर’ बताया है। वीडियो में रिजिजू सफेद शर्ट, ट्राउजर, जैकेट और जूते पहने हुए गांव वालों के साथ नृत्य करते दिख रहे हैं। रिजिजू के साथ एक महिला भी पारंपरिक पोशाक में डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस डांस के बीच बहुत मधुर संगीत भी लोग बजा रहे हैं। इनमें झांझ और ढोल की आवाज आ रही है इन्हीं आवाजों के बीच रिजिजू लोगों के छोटे से समूह के साथ पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य करते दिख रहे हैं। वहां खड़े लोग भी बारी-बारी से डांस कर रहे हैं और बाकी लोग ताली भी बजा रहे हैं। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किरण रिजिजू का कोई ऐसा वीडियो वायरल रहा हो।  इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्हें गाना गाते भी देखा गया था।  तब उन्होंने याराना फिल्म का गाना ‘तेरा जैसा यार’ गाया था। वो वीडियो भी लंबे समय तक ट्रेंड करा था और सभी ने उनकी जमकर तारीफ की। 

Desk Team