SRH vs CSK, IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Summary :

आईपीएल 2021 का आज 44वां मुकाबला है। आमने-सामने हैं सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK)। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीता है और हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है

आईपीएल 2021 का आज 44वां मुकाबला है।  आमने-सामने हैं सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स  (SRH vs CSK)।  चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीता है और हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।  चेन्नई ने सिर्फ एक बदलाव करते हुए सैम करन की जगह ड्वेन ब्रावो को शामिल किया है, जबकि हैदराबाद ने कोई बदलाव नहीं किया है।  शारजाह (Sharjah) में होने जा रहा ये मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है, जिनकी टूर्नामेंट में स्थिति बिल्कुल विपरीत है. जहां चेन्नई पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, तो वहीं हैदराबाद आखिरी पायदान पर. चेन्नई का एक पैर प्ले ऑफ में पड़ चुका है और आज जीत के साथ ही वह अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं, हैदराबाद के पास अभी भी एक छोटा सा मौका है, बशर्ते टीम आज का मैच जीत ले और उसके बाद बचे हुए तीनों मुकाबले भी अपने नाम कर ले।  केन विलियमसन की टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की थी और टीम इसी प्रदर्शन को एमएस धोनी कदी चेन्नई के खिलाफ दोहराना चाहेगी। 

SRH vs CSK: आज की प्लेइंग इलेवन
CSK ने सिर्फ एक बदलाव किया है, जबकि SRH बिना बदलाव के उतर रही है। 
SRH: केन विलियमसन (कप्तान), जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कॉल और संदीप शर्मा.
CSK: एमएस धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, फाफ डुप्लेसी, मोईन अली, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जॉश हेजलवुड

Desk Team