पटना : पंचायत सरकार भवन एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए भारत सरकार से मांगे 6000 करोड़ रुपये- सम्राट “सब की योजना सबका विकास पीपुल प्लान कैंपेन, वाइब्रेट ग्राम सभा, ई पोर्टल की शुरूआत दिनांक 30 सितंबर 2021 को देश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा किया गया।
आगे श्री चौधरी ने बताया कि बिहार में नल जल योजना और गली गली नाली योजना का सात निश्चय के सात निश्चय के तहत कार्य किया जा रहा है। लोक निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सभी 8067 पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर सीएससी काउंटर खोल लिया गया।
हमारा लक्ष्य है कि इसी वित्तीय वर्ष में सभी पंचायतों के सभी वार्ड में 10-10 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा से मुक्तिधाम, सीसीटीवी कैमरा, जल जीवन हरियाली का कार्य किया जा रहा है क्योंकि बिहार में अभी पंचायत चुनाव चल रहे हैं इसलिए ग्राम पंचायत सभा 15 दिसंबर के बाद ही किया जा सकेगा।
पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग के माध्यम से ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बिहार सर कार ने पंचायत चुनाव EVM के माध्यम से बायो मेट्रिक एवं वेब casting के साथ किया जा रहा है।
अंत में श्री चौधरी ने बताया कि |राज्य सरकार अपने स्तर से 32 सौ से अधिक जगह पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण करा रही है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्री से 4800 जगह पर आरटीपीएस एवं सीएससी काउन्टर की सुविधा के साथ पंचायत सरकार भवन बनाने अंत में हेतु 6000 करोड़ रुपये की मांग किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



