राज्यों की बात ना सुनने के आरोपों पर पीएम मोदी ने खुलकर दिया जवाब

Summary :

राज्यों को लेकर पीएम मोदी से पूछे गए एक सवाल में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आने वाले नेता केवल दिल्ली तक सीमित रह जाते थे।

राज्यों को लेकर पीएम मोदी से पूछे गए एक सवाल में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आने वाले नेता केवल दिल्ली तक सीमित रह जाते थे।  लेकिन मैं भी एक सीएम था और राज्‍यों की आकांक्षाओं को समझता था। पहले भारत आने वाले नेता केवल दिल्‍ली जाते थे लेकिन मैं उन्‍हें अलग राज्‍यों में ले गय।
हर राज्य को प्रोत्साहन देना हमारा काम
मैं विदेशी मेहमानों को दिल्ली से बाहर देश के विभिन्न हिस्सों में लेकर जाता हूं। मैं चीन के राष्ट्रपति को तमिलनाडु ले गया, फ्रांस के राष्ट्रपति को उ.प्र. ले गया, जर्मन चांसलर को कर्नाटक ले गया। देश की शक्ति को उभारना, हर राज्य को प्रोत्साहन देना हमारा काम है।
तमिल में बोलता हूं दुनिया को गर्व होता
 UN में मैं तमिल में बोलता हूं दुनिया को गर्व होता है कि भारत के पास दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। मैं सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करता हूं। इसके बावजूद कुछ लोग इसे विरोध का हथियार बनाए हुए हैं।
डबल इंजन सरकार  मिलकर काम करें तो कल्याण होता हैं 
केंद्र और राज्य यदि डबल इंजन की तरह मिलकर काम करें तो देश का कल्याण ही होता है। उन्होंने राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेताओं की तरफ से राज्यों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाए जाने के सवाल पर पीएम मोदी ने यह जवाब दिया हैं। 
 
 

Desk Team