समाचार एजेंसी एनआई को दिए साक्षात्कार में जब पीएम मोदी से लखीमपुर कांड पर सवाल पूछा , केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा इस मामले में अक्टूबर से ही जेल में हैं। हालांकि तमाम मांगों के बावजूद केंद्र सरकार ने अजय मिश्रा को मंत्रिपद से नहीं हटाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लखीमपुर केस में योगी सरकार पूरी पारदर्शिता से जांच कर रही है।
पीएम मोदी ने ये बयान उत्तर प्रदेश में चुनाव के ठीक पहले दिया है, जब कुछ विपक्षी दल व किसान संगठन बीजेपी पर जांच या कार्रवाई में दखल देने का आरोप सत्तारूढ़ दल पर लगा रहे हैं। पीएम ने कहा, सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने जिस चीज की मांग की या जिस किसी बात की सुप्रीम कोर्ट की ओर मांग की गई।
यूपी सरकार ने उस पर सहमति दी। मामले में अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा अक्टूबर माह से जेल में है लेकिन पिता अजय मिश्रा टेनी अभी भी मंत्रिमंडल में हैं. इस आरोप कि बीजेपी इस मामले में लीपापोती करने की कोशिश कर रही है, को मोदी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



