प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून, 2023 से 24 जून, 2023 तक अमेरिका के दौरे पर गए हुए हैं | इसी बीच 21 जून को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस का आयोजन किया | इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन से मिलने वॉशिंगटन डीसी पहुंचे | बता दें कि व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया | जानकारी के अनुसार, आज शाम को व्हाइट हाइस में पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच आधिकारिक मुलाकात होगी | जहां प्रधानमंत्री मोदी का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया जाएगा | यहि नहीं उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी | व्हाइट हाउस में भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय वार्ता होगी और इसके बाद व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा |
अमेरिका में क्या कुछ होगा खास?
तो आपको बता दें कि व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि आधिकारिक तोहफों के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी को एक 20वीं सदी की शुरुआत की हाथों से बनाई गई एंटीक अमेरिकन बुक गैलरी देंगे | इसके साथ ही राष्ट्रपति बाइडेन पीएम मोदी को एक विंटेज अमेरिकन कैमरा देंगे | इसके साथ जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक अभिलेख भी देंगे | बाइडेन की ओर से पीएम मोदी को अमेरिकन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी की एक हार्डकवर बुक भी दी जाएगी | वहीं, जिल बाइडेन की ओर से पीएम मोदी को रॉबर्ट फ्रॉस्ट की संकलित कविताओं के पहले संस्करण की किताब उपहार के तौर पर दी जाएगी |
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़े एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया | इस आयोजन में स्टूडियो धूम के कलाकारों ने डांस किया | आपको बता दें कि स्टूडियो धूम एक भारतीय डांस स्टूडियो है, जो नई पीढ़ी को भारत के डांस की परंपराओं और संस्कृतियों को सिखाता है और उन्हें जोड़ता है |


Download Android App
Download iOS App



