प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के 4 दिवसीय दौरे के लिए 20 जून, 2023 को भारत से रवाना हो गए | इसी बीच 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय से योग दिवस का आयोजन किया गया | जिसके बाद पीएम मोदी वॉशिंगटन डीसी अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को योग दिवस कार्यक्रम के बाद वाशिंगटन पहुंचे | यहां उन्हें अमेरिकी सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया | फिलहाल पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ मौजूद है |
पीएम मोदी ने कौन-कौन से उपहार दिए?
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वाशिंगटन डीसी पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने स्वागत किया | इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को उपहार के रूप में एक रौप्यदान यानी चांदी का दान दिया गया | उपहार के रूप में दिए गए इस बॉक्स में 99.5% शुद्ध और हॉलमार्क वाला चांदी का सिक्का भी है, जिसे राजस्थान के कारीगरों द्वारा सौंदर्यपूर्ण ढंग से तैयार किया गया है। इसी के साथ लवंदन यानी नमक के दान के लिए गुजरात का लवन या नमक भेंट किया गया है। डिब्बे में गणेश की मूर्ति है, जो एक हिंदू देवता हैं, जिन्हें बाधाओं का विनाशक माना जाता है और जिनकी सभी देवताओं में सबसे पहले पूजा की जाती है। मूर्ति को कोलकाता के पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के एक परिवार द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है। वहीं, एक दीया तेल का दीपक भी है जो हर हिंदू घर में एक पवित्र स्थान रखता है। इस चांदी के दीये को भी कोलकाता में पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के परिवार के कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है।
यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को एक विशेष चंदन का डिब्बा भी भेंट किया है | जिसे जयपुर के एक शिल्पकार द्वारा हाथ से बनाया गया है | इस पर मैसूर से प्राप्त चंदन में जटिल रूप से नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवो के पैटर्न है | इसी के साथ पपीयर माचे भी भेंट किया गया | यह वह बक्सा है, जिसमें हरा हीरा रखा जाता है। बता दें कि ये कार-ए-कलमदानी के नाम से जाना जाता है। ग्रीन डायमंड जिम्मेदार विलासिता का एक प्रतीक है जो भारत की 75 वर्षों की स्वतंत्रता और टिकाऊ अंतरराष्ट्रीय संबंधों का प्रतीक है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी डॉ. जिल बाइडन को प्रयोगशाला में विकसित 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड भी उपहार स्वरुप दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को क्या दिए उपहार?
इसकी जानकारी देते हुए व्हाइट हाउस ने बताया कि आधिकारिक उपहार के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन पीएम मोदी को 20वीं सदी की शुरुआत की एक हाथ से बनाई गई प्राचीन अमेरिकी पुस्तक गैली भेंट करेंगे। यहि नहीं राष्ट्रपति बाइडेन, पीएम मोदी को एक विंटेज अमेरिकी कैमरा भी उपहार में देंगे, जिसके साथ जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट का एक अभिलेखीय प्रतिकृति प्रिंट और अमेरिकी वन्यजीव फोटोग्राफी की एक हार्डकवर पुस्तक भी होगी। वहीं बाइडेन, पीएम मोदी को ‘कलेक्टेड पोयम्स ऑफ रॉबर्ट फ्रॉस्ट’ की हस्ताक्षरित, प्रथम संस्करण प्रति उपहार में देंगी।


Download Android App
Download iOS App



