PM मोदी ने की सीआरपीएफ के शौर्य दिवस पर साहस की सराहना, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शौर्य दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर संगठन के साहस की सराहना की। और उन्होंने कहा कि वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकेगा ।

केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल के शौर्य दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर संगठन के साहस की सराहना की। और उन्होंने कहा कि  वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकेगा । पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सीआरपीएफ का साहस विख्यात है । सीआरपीएफ के शौर्य दिवस पर मैं इस बहादुर बल को सलाम करता हूं और गुजरात में सरदार चौकी पर 1965 में सीआरपीएफ कर्मियों की वीरता को याद करता हूं । ’’ उन्होंने कहा कि इन बहादुर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूला जायेगा ।

सीआरपीएफ की वेबसाइट के अनुसार, 9 अप्रैल 1965 को सीआरपीएफ की दूसरी बटालियन के एक छोटे दल ने गुजरात में कच्छ के रण के पास सरदार चौकी पर पाकिस्तान की एक ब्रिगेड (3000 जवान से अधिक) के हमले को नाकाम कर दिया था इसमें सीआरपीएफ बलों द्वारा 34 पाकिस्तानी सैनिक मारे गिराए गए थे और 4 सैनिकों को पकड़ लिया गया था । 

Desk Team