मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से एक डॉक्टर की मौत हो गई है। इस तरह इंदौर में मरने वाले मरीजों की संख्या 22 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया है कि गुरुवार की सुबह एक डॉक्टर की मौत हो गई। इस तरह से प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है।
बुधवार को छह मरीजों की मौत हुई थी। वहीं 40 नए मरीज पाए गए हैं और मरीजों की संख्या 213 हो गई है। सूत्रों का कहना है कि चिकित्सक पिछले कई दिनों से मरीजों का इलाज कर रहे थे। लॉक डाउन के दौरान भी उन्होंने मरीजों का इलाज किया।इसी दौरान कोई संक्रमित मरीज उनके संपर्क में आया। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जिसके बाद डॉक्टर की गुरुवार सुबह मौत हो गई।
मायावती ने की CM योगी से मांग, कहा- BJP सांसद के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई
बता दें कि बीती रात तक विभाग की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार इंदौर में 213, भोपाल में 94, जबलपुर में आठ, ग्वालियर छह, उज्जैन में 15, मुरैना में 13, खरगोन में 12, बड़वानी में 12, शिवपुरी व छिंदवाड़ा में दो-दो और बैतूल, विदिशा, ‘श्योपुर व अन्य राज्य से आए एक-एक मरीजों के नमूनें पॉजिटिव पाए गए हैं । इस तरह राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 381 हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



