साल 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए में शामिल कई दलों ने 352 सीटों में से सिर्फ 14 प्रतिशत सीटों पर ही विजय हासिल की थी। यानी की कुल 49 सीटें को अपने नाम किया था। अब साल 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें NDA का सीधा मुकाबला INDIA से होगा। ये मुकाबला काफी दिलचस्पी से भरा हुआ है, क्योंकि एक तरफ वो विपक्षी दल एकजुटता दिखा रहे हैं जो कभी एक दूसरे को देखना नहीं चाहते थे, तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA भी चुनावी पन्नो पर अपनी जीत की मुहर लगाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। और यही एक वजह है की सियासी गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही है। इसी बीच ये भी चर्चा हो रही है की पीएम मोदी का मंत्रिमंडल विस्तार टल सकता है जिसकी वजह रामविलास नेता चिराग पासवान हो सकते हैं।
चिराग पासवान ने की पीएम मोदी से बड़ी मांग
जहां इन 6 सीटों की लिस्ट में हाजीपुर के सीटें भी सम्मालित है। कुछ वक्त पहले ही चिराग पासवान ने एक बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा की वो चाहते हैं की उनकी मां रीना पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ें जहां से उनके पिता रामविलास पासवान कई सालों तक सांसद रहे। कुछ समय पहले ही चिराग पासवान ने ये भी संकेत दिया है की वो जमुई से चुनाव लड़ेंगे। और वो मौजूदा लोकसभा चुनाव से दूसरी बार प्रतिनिधित्व करेंगे।
बीजेपी ने इसलिए मिलाया चिराग पासवान से हाथ
साल 2019 के चुनाव में चिराग पासवान के पिता रामविलास को लोकसभा की 6 सीटें मिली थी। और उनकी पार्टी ने उन सभी सीटों पर जीत भी हासिल की। साल 2021 में चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस के बीच फूट आ गई थी। जिसकी वजह से ये पार्टी दो अलग अलग हिस्सों में बट गई। उनके चाचा एनडीए में शामिल हो गए और चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी बनी। और बीजेपी चाहती है की दोनों के बीच की ये दूरियां कम हो जाए। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं और बिहार यूपी, झारखंड, बंगाल तीनों राज्यों से जुड़ा हुआ है। और इन तीनों राज्यों में 10 ऐसी सीटें भी हैं जहां बिहारी वोटर्स चुनावी जीत हार को तय करते हैं। और बीजेपी के लिए ये सीटें काफी अहम है। सरकार चाहती है की इस बार बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार सियासी संतुलन साधा जाए। और यही वजह है की पार्टी ने चिरागपासवान से हाथ मिलाया। और चिराग पासवान चाहते हैं की 2019 की तरह ही उनकी पार्टी को 6 सीटें मिले।


Download Android App
Download iOS App



